![]()
DIOS भाेलेंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में हो रहा है आयोजन।
शहर के पीएम श्री राजकीय क्वींस कालेज कैंपस में आज बुधवार को पुस्तक मेले का आयोजन हो रहा है। यहां यूपी बोर्ड के नौवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को
.
सस्ते दरों पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन एजेंसियों को इसका जिम्मा शासन स्तर पर दिया गया है। इनके स्टाल लगाए गए हैं। यहां पर NCERT की 32 तरह की किताबें उपलब्ध हैं।
दरअसल, पिछले दिनों इस तरह की शिकायतें यूपी बोर्ड के सचिव तक पहुंची थी कि स्कूलों में अनधिकृत रूप से अनुचित किताबें छात्राें को महंगे दामों पर बेची जा रही है। यह परिषदीय मूल्यों की तुलना में 149 प्रतिशत से 361 प्रतिशत तक महंगी हैं।
सात अंकों का नंबर बताएगा किताब असली है
इस बार NCERT की जो किताबें आई हैं उसमें नया प्रयाेग किया गया है। नकली और असली किताबों की पहचान आसानी से की जा सकेंगी। किताब के आवरण पृष्ठ पर सात अंकाें का अल्ट्रा वायलेट फ्लोरोसेंट लाल रंग में सीरियल नंबर मुद्रित कराया गया है। जिन भी किताबों पर यह सीरियल नंबर नहीं होगा वह अनधिकृत माना जाएगा।