![]()
प्रयागराज में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आए भक्तों के साथ प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता की। भीड़भाड़ वाले पंडाल में वीआईपी जोन को लेकर आम भक्तों और बाउंसरों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। भीड़ में बाउंसर ने भक्तों पर चिल्लाते हुए कहा कि यह वीआईपी एरिया है, यहां खड़ा होना मना है। जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को हनुमंत कथा की शुरुआत की। कथा सुनने के लिए लोग कई जिलों से आए हैं। जिनमें महिलाएं ,पुरूष,बूढ़े और बच्चे सभी शामिल हैं। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए बाउंसर और भक्तों में नोकझोंक बैठने को लेकर कहा सुनी शुरू हुई। बाउंसर ने कुछ कहा जिस पर एक भक्त ने बाउंसर से कहा, “क्यों हटें भाई? हम भी दर्शन करने आए हैं। क्या वीआईपी ही भगवान के भक्त होते हैं?” वहीं दूसरे युवक ने आपत्ति जताई और कहा हमारी फैमिली अंदर बैठी है, हम कहीं नहीं जाएंगे। आप सबको धक्का दे रहे हो, यह गलत है। वहां मौजूद एक महिला ने भी शिकायत की हमें कोई नहीं भगा रहा था, हम शांति से खड़े थे। सुरक्षाकर्मी गुस्से में चिल्लाते हुए बोला यह वीआईपी एरिया है, यहां खड़ा होना मना है। बहस मत करो, बाहर निकलो! एक भक्त ने तंज कसा और बोला प्रदीप मिश्रा भी आते हैं, लेकिन वो कभी भक्तों को नहीं भगाते। आप तो बस पैसे वालों को अंदर जाने दे रहे हो। युवक ने फोन दिखाते हुए बोला मेरे फेसबुक-इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। सब रिकॉर्ड हो रहा है। युवक ने जोर देकर कहा कि हमने भी यहां आने के लिए बहुत मेहनत की है। हाथ मत लगाओ। सुरक्षाकर्मी ने नियमों का हवाला देते हुए सबको पीछे हटने को कहा। घटना मंगलवार रात को हुई, जब कथा का आयोजन जोर-शोर से चल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसे भक्तों के साथ भेदभाव बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। यमुना किनारे 13 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल यमुना तट स्थित कथा स्थल पर 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनाया गया है। 21 अप्रैल से शुरू हुई कथा 23 अप्रैल को समाप्त होगी। पहले दिन पंडाल में करीब 20-22 हजार श्रद्धालु पहुंचे। करीब छह एकड़ एरिया में कथा के आयोजन की व्यवस्था है। पंडाल में भक्तों के आने और जाने के लिए 8 एंट्री गेट बनाए गए हैं। 3000 पुलिसकर्मी, 500 सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी के लिए लगाए गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए भारी भीड़ के बीच एक भक्त व्हीलचेयर पर पहुंचा।
Source link
यह वीआईपी एरिया है, यहां खड़ा होना मना है:बागेश्वर बाबा की कथा में बाउंसरों ने की भक्तों से अभद्रता, VIP जोन को लेकर भड़के भक्त