Farrukhabad Kalan Auto Accident | One Dead, Six Injured

फर्रुखाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर जनपद के कलान में मंगलवार शाम दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कम्पिल थाना क्षेत्र के हरकरनपुर निवासी 50 वर्षीय शिवपाल की मौत हो गई। वह अपने साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

शिवपाल मंगलवार को शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने साढ़ू की बेटी सोनी की शादी में जा रहे थे। कलान पहुंचने पर वह एक ऑटो में सवार हुए। इसी दौरान दो ऑटो में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलान में भर्ती कराया गया। शिवपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने शिवपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिवपाल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला और तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *