Rajasthan Refinery Fire Tragedy; Bhajan Lal Sharma

लोकार्पण से करीब 20 घंटे पहले (20 अप्रैल) बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरान स्थगित हो गया था। वह आज (मंगलवार) को रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे।

.

अब सुरक्षा एजेंसियां और तकनीकी टीमें हादसे के कारणों की जांच करने मौके पर पहुंची हैं। उधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज दोपहर स्थिति का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।

क्रेन से हटाए जा रहे डोम, फीकी पड़ीं तैयारियां हादसे के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही रिफाइनरी परिसर में मायूसी छा गई। जिस भव्य डोम (सभा स्थल) को पीएम की जनसभा के लिए तैयार किया गया था, उसे मंगलवार सुबह से क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा के लिहाज से बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

रिफाइनरी में जहां आग लगी, वहां से महज 800 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा स्थल था। यहां बनाए गए डोम को हटाया जा रहा है।

रिफाइनरी में जहां आग लगी, वहां से महज 800 मीटर की दूरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभा स्थल था। यहां बनाए गए डोम को हटाया जा रहा है।

एचपीसीएल ने बताया क्यों लगी आग

HPCL ने घटना को लेकर सोमवार रात आधिकारिक बयान जारी किया था। कंपनी ने बताया- शुरुआती जानकारी के अनुसार, हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण CDU सेक्शन में आग लग गई।

बयान में बताया- आग केवल हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित रही। एहतियात के तौर पर CDU, VDU (वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट) समेत CDU सेक्शन की सभी यूनिट्स को तुरंत अलग (आइसोलेट) कर दिया गया। सभी यूनिट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ है।

रिफाइनरी के अन्य हिस्सों पर भी इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों और इसके संभावित प्रभाव का आकलन करने के लिए आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.