Sitapur Auto Shops Fire | Rs 10 Lakh Loss; Fire Brigade Douses Blaze

अभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के रेउसा थाना इलाके के कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चौराहे के बिसवां रोड स्थित दो दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की वारदात फैजान इलेक्ट्रीशियन ऑटो मोबाइल और सफीक ऑटो मोबाइल शॉप में हुई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने दुकानों के भीतर से धुआं उठता देखा, जिसके बाद कुछ ही देर में तेज लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेउसा पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक आकलन के अनुसार इस घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

दुकान स्वामी सफीक ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान के पीछे अक्सर कूड़ा डाला जाता है और उसमें आग लगा दी जाती है। आशंका जताई जा रही है कि उसी कूड़े की आग फैलकर दुकानों तक पहुंची, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हनुमंत तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *