कौशांबी में ट्रेन की चपेट में आकर व्यापारी की मौत:ट्रैक पार करते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस


कौशांबी को पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी ओवरब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त अरविंद केसरवानी उर्फ सोनू (पुत्र स्व. शिवमूरत केसरवानी) के रूप में हुई। अरविंद केसरवानी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में दुख का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *