DDU में PHD एडमिशन के लिए इंटरव्यू आज से:ऑफिशियल वेबसाइट से पूरी जानकारी लें कैंडिडेट्स, 27 अप्रैल तक होगा आयोजन


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए रिसर्च एलीजिबिलिटी टेस्ट (RET) का इंटरव्यू राउंड 20 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस इंटरव्यू में लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स के साथ,
छूट प्राप्त श्रेणी और पार्ट-टाइम पीएचडी करने की इच्छा रखने वाल कैंडिडेट्स भी शामिल होंगे। जिसके लिये पूरा शेड्यूल और जरूरी जानकारी अपने विभाग के नोटिस बोर्ड पर देख सकते हैं या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट dduguadmission.in पर चेक कर सकते हैं। 1,339 स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई
पिछले महीने हुई लिखित परीक्षा में कुल 2,343 छात्र बैठे थे। इनमें से मेरिट के आधार पर 1,339 स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। इन बातों का रखें ध्यान
एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी छात्र अपने साथ ओरिजिनल मार्कशीट/सर्टिफिकेट, उनकी फोटोकॉपी और अपने Research Proposal (रिसर्च का टॉपिक और प्लान) की कॉपियां जरूर लाएं। इंटरव्यू के दौरान यह देखा जाएगा कि आपको अपने विषय की कितनी जानकारी है और रिसर्च करने में आपकी कितनी दिलचस्पी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *