डिलीवरी के आधे घंटे बाद महिला की मौत:अचानक झटके आने लगे, भाई ने लगाया हत्या का आरोप


हरदोई में पांचवें बच्चे के जन्म के आधे घंटे बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला को अचानक झटके आने लगे, जिसके बाद उसकी सांसें थम गईं। यह घटना बिलग्राम कोतवाली के समई पुरवा मजरा कुतुआपुर निवासी आलोक की पत्नी पूजा (31) के साथ हुई। आलोक और पूजा का विवाह 2012 में हुआ था और उनके पहले से तीन बेटे और एक बेटी थी। शुक्रवार को पूजा को पांचवें बच्चे के जन्म के लिए सीएचसी बिलग्राम में भर्ती कराया गया था। देर शाम उसने चौथे बेटे को जन्म दिया। आलोक के अनुसार, डॉक्टर ने पूजा को चाय देने को कहा था, जिसके बाद वह चाय लेने चला गया। इसी दौरान पूजा को झटके आए और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूजा का भाई श्रवण, जो नशे की हालत में था, मौके पर पहुंचा। उसने अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *