आजमगढ़ में देर रात दो कारों में जोरदार टक्कर:जलकर राख हुई सेडान कार, दूसरी गाड़ी में सवार जौनपुर के रहने वाले चारों लोग सुरक्षित


आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के काशी अयोध्या मार्ग पर सरायपुर बाजार में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही एक सेडान कर में आग लग गई और जल कर राख हो गई। जबकि दूसरी कर में सवार चार लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि कर में आग लगने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कर जलकर राख हो गई थी। जौनपुर के रहने वाले थे दूसरी कर में सवार लोग
आजमगढ़ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पवई थाना क्षेत्र के निकट हुई इस सड़क दुर्घटना में जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले जमालुद्दीन अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जमालुद्दीन की KIYA कार मैं बैठे चारों लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। जबकि दूसरी कार में आग लग गई। इस बारे में पवई थाने के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव ने बताया कि अभी तक आग लगने वाली कार के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मौके से ड्राइवर फरार हो गया है। पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *