मुरादाबाद में आंधी-तूफान में दीवार गिरी, दंपति की मौत:देर रात आंगन में सो रहे थे, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत -घषित किया


मुरादाबाद के मूंढापांडे इलाके में शुक्रवार देर रात आए आंधी-तूफान के कारण एक मकान की दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपति अपने घर के आंगन में सो रहे थे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी अली अहमद ने बताया कि कल रात उनका भतीजा इदरीश और उनकी पत्नी फातमा रात करीब दो बजे अपने आंगन में सोए हुए थे। तभी तेज हवा के कारण पड़ोसी की करीब आठ फीट ऊंची दीवार उन पर गिर गई। दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दंपत्ति के छह लड़के और दो लड़कियां हैं। घटना के बाद से उन सभी का रो – रो कर बुरा हाल है। घटना के समय मुरादाबाद जनपद में तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *