पति की पिटाई से पत्नी की मौत:रायबरेली में घरेलू हिंसा के बाद पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


रायबरेली में घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक विवाहिता ने दम तोड़ दिया। पति की पिटाई के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है। मृतक महिला की पहचान नीतू के रूप में हुई है। नीतू की मां राजवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का विवाह मानपुर निवासी अखिलेश से हुआ था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा था। राजवती के अनुसार, अखिलेश शराब का सेवन करता था, जिसका नीतू विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी। तीन दिन पहले भट्टे पर जाने को लेकर हुए विवाद में अखिलेश ने नीतू की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल नीतू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरबख्शगंज पुलिस ने आरोपी पति अखिलेश के खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एडिशनल एसपी आलोक सिंह ने बताया कि मानपुर में पति-पत्नी के बीच घरेलू हिंसा के चलते तीन दिन पहले मारपीट हुई थी, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मां राजवती की शिकायत पर पुलिस ने अखिलेश को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *