![]()
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गजरौला कला क्षेत्र में शनि देव मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने के प्रयास को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने इस कदम का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार ने नियमों का उल्लंघन करते हुए बीती रात चोरी-छिपे मुख्य मार्ग पर एक लोहे का खोखा रखवा दिया। इस खोखे में देसी शराब की दुकान संचालित करने की तैयारी थी। इसकी भनक लगते ही महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि यह मार्ग धार्मिक और शैक्षणिक दोनों दृष्टियों से संवेदनशील है। दुकान के ठीक पास शनि देव मंदिर स्थित है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया इसके अतिरिक्त, आसपास कई स्कूल हैं, जहां से छोटे बच्चे और युवा गुजरते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यहां शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और बच्चों व युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए गजरौला कला पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया। महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर मंदिर और स्कूल के पास शराब की बिक्री नहीं होने देंगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया, “ग्रामीणों द्वारा विरोध की सूचना मिली थी। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।”
Source link
पीलीभीत में मंदिर के पास शराब दुकान का विरोध:ग्रामीणों और महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन से हटाने की मांग