फर्रुखाबाद के खैराती खां में पत्थरबाजी का VIDEO सामने आया:पारिवारिक विवाद के बाद हुआ हंगामा, लोगों ने पुलिस को बुलाया


फर्रुखाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैराती खां में हुए एक पारिवारिक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना यानि बुधवार दोपहर का बताया गया है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, वीडियो में दिख रही पत्थरबाजी के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मोहल्ले में इस तरह के पारिवारिक झगड़े अक्सर होते रहते हैं, जिससे लोग परेशान रहते हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह विवाद पिता-पुत्र के बीच हुआ था। बताया गया कि पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *