पंचायत सचिवालय के बाहर महिला का डांस, VIDEO:CDO ने जांच के आदेश दिए, प्रधान और सचिव ऑफिस में थे मौजूद


बुलंदशहर के एक ग्राम पंचायत सचिवालय में एक महिला के डांस करने का वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह घटना बुलंदशहर के स्याना ब्लॉक के भैसोडा गांव स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय कार्यालय की है। वायरल वीडियो में एक महिला सचिवालय के बाहर डांस करती दिख रही है। यह 16 सेकंड का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पहले दो तस्वीरें देखिए… बताया जा रहा है कि वीडियो बनाते समय ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव भी वहां मौजूद थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पंचायत सचिवालय के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं। सीडीओ निशा ग्रेवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *