अपर मुख्य सचिव ने गोशालाओं का किया निरीक्षण:परास और बेहटा गंभीरपुर गोशालाओं में चारा-पानी पर जताई नाराजगी


कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने देर शाम गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक क्षेत्र की परास और भीतरगांव के बेहटा गंभीरपुर गौशालाओं में पहुंचकर मौके की स्थिति देखी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चारा-पानी और केयरटेकर व्यवस्था पर जोर परास गौशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने चारा और पानी की उपलब्धता की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में केयरटेकर हर समय मौजूद रहें, ताकि पशुओं की देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न हो। तारबाड़ और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान दिया। आसपास की तारबाड़ को मजबूत और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि पशु सुरक्षित रह सकें और किसी तरह की अनहोनी न हो। कम्पोस्ट और बायोगैस पर दिया जोर अपर मुख्य सचिव ने गौशालाओं में गोबर से कम्पोस्ट खाद और बायोगैस जैसी व्यवस्थाएं विकसित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे गौशालाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा। इसके बाद उन्होंने भीतरगांव ब्लॉक की बेहटा गंभीरपुर गौशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा और बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *