Jaunpur Board Exam 2026 Schedule Released

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जौनपुर में बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी। - Dainik Bhaskar

जौनपुर में बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी।

जौनपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें तय हो गई हैं। ये परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के आखिर तक चलेंगी। हालांकि, जिले में अभी तक परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।

तैयारी के लिए कम समय मिलने से जल्दबाजी में होने वाली गलतियां छात्रों के लिए परेशानी बन सकती हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष और शिक्षा निदेशक भगवती सिंह ने परीक्षा का 15 दिवसीय विषयवार शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

इसके उलट, जिले में राजस्व विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने अभी तक परीक्षा केंद्रों की जांच नहीं कराई है।

ज्यादातर स्कूलों में सिलेबस अधूरा है और प्रैक्टिकल पढ़ाई भी सिर्फ खानापूर्ति है। जिले के 651 स्कूलों के 1,42,334 परीक्षार्थी (74,044 हाईस्कूल, 68,290 इंटरमीडिएट) इस बार बोर्ड परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र निर्धारण के लिए शासन से गाइडलाइन मिलते ही प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को कोर्स पूरा कराने और रिवीजन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *