![]()
गणिनीप्रमुख आर्यिका श्रीज्ञानमती माताजी का 93वां जन्मोत्सव और 75वां संयम दिवस मनाया जाएगा। जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। पत्रिका का विमोचन भी हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन उत्तर प्रदेश के भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र में 25 से 27 अक्टूबर तक होगा। शरद पूर्णिमा पर तीस चौबीसी जिनमंदिर शिखर कलशारोहण, भारतवर्षीय दिगंबर जैन सर्वजातीय महासंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन और गणिनी ज्ञानमती पुरस्कार समर्पण समारोह होंगे। मुख्य सभा 26 अक्टूबर को है। ये लोग शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को शॉल, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और ज्ञानमती माताजी का श्रीफल भेंट किया। राजनाथ सिंह ने निमंत्रण स्वीकारते हुए माताजी के प्रति आभार जताया। समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रतिनिधिमंडल में आदीश कुमार जैन सर्राफ (उपाध्यक्ष), प्रतिष्ठाचार्य पं. विजय कुमार (मंत्री), विकास जैन, कमल जैन, उमंग जैन शामिल थे।
Source link
ज्ञानमती माताजी का 93वां जन्मोत्सव और 75वां संयम दिवस:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया निमंत्रण, समारोह 25 से 27 अक्टूबर तक