Australia vs South Africa Durban Test

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एडेन मार्करम 69 रन बनाकर नाबाद हैं। - Dainik Bhaskar

एडेन मार्करम 69 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 421 रन का टारगेट मिला है। उसे अभी 255 रन और बनाने हैं, जबकि 4 विकेट बाकी हैं। एडेन मार्करम 69 और मार्को यानसन 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाकर 106 रन की बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 314 रन बनाकर घोषित की और साउथ अफ्रीका को 421 रन का टारगेट दिया।

मुल्डर 29 रन बनाकर आउट

साउथ अफ्रीका ने पांचवें दिन की शुरुआत 102/4 के स्कोर से की थी। एडेन मार्करम 45 और वियान मुल्डर 5 ने पारी को आगे बढ़ाया। मुल्डर 29 रन बनाकर आउट हुए। छठा विकेट काइल वेरेने का गिरा। उन्होंने 1 रन बनाया।

चौथे दिन साउथ अफ्रीका का स्कोर-102/4

डरबन में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 102 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए अभी 319 रन की जरूरत थी। पूरी खबर…

तीसरे दिन साउथ अफ्रीका पहली पारी में 284 पर ऑलआउट

ऑस्ट्रेलिया ने डरबन टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया। कप्तान पैट कमिंस ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड और नाथन लायन को भी 2-2 विकेट मिले। पूरी खबर…

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 390 रन पर ऑलआउट

रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर खत्म हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। पूरी खबर…

पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन मैच पर पकड़ बना ली। डरबन के किंग्समीड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 187 रन बनाए। पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.