![]()
पीलीभीत के पूरनपुर स्थित मोहल्ला बमनपुरी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना से घर में हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि दो साल की मासूम बच्ची विष्टी की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नरेश जोशी के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगी। इसकी चपेट में नरेश जोशी, उनकी पत्नी ज्योति, 14 वर्षीय बेटा वासु और 9 वर्षीय बेटी माही आ गए। हादसे में सागर जोशी की दो साल की बेटी विष्टी की भी मौत हो गई। बच्ची उस समय घर में खेलने आई थी। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम मामले की जांच कर रही है।
Source link
पूरनपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग:2 साल की बच्ची की मौत, परिवार के 5 लोग झुलसे; अस्पताल में भर्ती