फ्रांस के सुपरमार्केट्स पर बड़ा साइबर अटैक:480 से ज्यादा दुकानों के फ्रिज 50°C तक गर्म, खाना खराब हुआ, कई जगह आग लगी


फ्रांस में सैकड़ों सुपरमार्केट्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर सोमवार को बड़ा साइबरअटैक हुआ। इससे 480 से ज्यादा दुकानों के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकरों ने कई स्टोर्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को दूर से जबरन डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया। इससे ताजा और फ्रोजन खाना खराब हो गया। कई स्टोर्स में आग भी लगी। फ्रांस की बड़ी रिटेल कंपनियों ने इसे अब तक का ऐसा पहला और बेहद गंभीर हमला बताया। प्रधानमंत्री ने जांच के आदेश दिए फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी ANSSI को जांच के आदेश दिए हैं। फ्रांस दूसरे यूरोपीय देशों के साथ मिलकर यह भी जांच कर रहा है कि वहां और कंपनियां प्रभावित हुई हैं या नहीं। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने इसे बड़े स्तर का हमला बताया। ऑफिस के मुताबिक, पूरे फ्रांस में कई बड़े फूड रिटेलर्स के इंटरनेट से जुड़े फ्रिजों को निशाना बनाया गया। कई करोड़ यूरो का नुकसान फ्रांस की एक बड़ी रिटेल कंपनी इंटरमार्शे के CEO थियरी कोटियार ने कहा कि एक दिन में देशभर में नुकसान कई करोड़ यूरो तक पहुंच सकता है। नुकसान का पूरे उद्योग के स्तर पर अभी कोई अनुमान जारी नहीं हुआ है। इंटरमार्शे ने एएफपी को बताया कि प्रभावित स्टोर्स को सभी ताजा और फ्रोजन उत्पाद फेंकने पड़ेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *