15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया:गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ जन्म, नवजात की हालत गंभीर; CWC कर रही देखभाल


गाजीपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह एक 15 साल की किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल लाया गया था। बेड पर लेटते ही उसने बच्ची को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया। किशोरी के मामा और कथित पिता नवजात को अस्पताल में छोड़कर 15 वर्षीय किशोरी के बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए। प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है और उसकी देखभाल हो रही है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों को किशोरी को आजमगढ़ ले जाने दिया गया। नवजात बच्ची की देखभाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) कर रही है। नियम के मुताबिक बाल संरक्षण की प्रक्रिया होगी। गोद देने के लिए भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *