![]()
बेलघाट की ब्लाक प्रमुख पूजा सिंह कौशिक को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रनेता रहे स्व. सूर्यप्रकाश सिंह कौशिक की पत्नी हैं। जबकि प्रीति शाही को महानगर अध्यक्ष की कमान दी गई है। इसी तरह कई बार पार्षद रहे जितेंद्र सैनी को गोरखपुर महानगर किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। धर्मराज गोंड को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। विनोद कुमार गोंड को गोरखपुर महानगर एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार की शाम को भाजपा की ओर से कई मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। महिला मोर्चा की सूची का लंबे समय से इंतजार था। गोरखपुर जिला एवं गोरखपुर महानगर, दोनों जिलों में क्षत्रिय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस बार किसान मोर्चा में गोरखपुर जिले के जिलाध्यक्ष की घोषणा अब तक नहीं हुई है। जितेंद्र सैनी को गोरखपुर महानगर किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्षों की भी घोषणा हो गई। धर्मराज गोंड को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह विनोद कुमार गोंड को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नहीं खत्म हो रहा युवा मोर्चा का इंतजार भाजपा की ओर से लगभग सभी मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है लेकिन अभी तक भाजपा युवा मोर्चा के क्षेद्धीय अध्यक्ष या जिला व महानगर के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। भाजपा सूत्रों की मानें तो इन पदों के लिए कई युवा चेहरे गोररखपुर से लखनऊ व दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। कई जनप्रतिनिधि भी अपने पसंदीदा चेहरों को संगठन में समायोजित करने के प्रयास में लगे हैं।
Source link
पूजा सिंह कौशिक बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष:प्रीति शाही को महानगर की कमान; किसान, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष भी घोषित