England Cricket Central Contract List

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें 2023 में आखिरी बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।  - Dainik Bhaskar

ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें 2023 में आखिरी बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। इसमें तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है। बोर्ड ने इस बार 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इस तरह दोनों श्रेणियों में कुल 39 खिलाड़ी शामिल हैं। रॉबिन्सन को आखिरी बार 2023 में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में टॉम बैंटन, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, एमिलियो गे, मैथ्यू फिशर और डैन लॉरेंस को पहली बार शामिल किया गया है। वहीं, सोनी बेकर का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर दो साल का कर दिया गया है। कॉक्स और क्रोकोम्ब को भी दो साल का करार मिला है। कुल 11 खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर 2028 तक चलेंगे।

टॉम बैंटन को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

टॉम बैंटन को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

6 खिलाड़ियों को पहली बार डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट

इंग्लैंड ने भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट की सूची में भी बदलाव किए हैं। जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रीव और मैथ्यू रेविस को पहली बार डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

मेसन क्रेन की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब वह आठ साल से अधिक समय बाद पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। वहीं, 18 साल के थॉमस रीव डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।

डेवलपमेंट सूची में जोश हल, एडी जैक और मिच स्टेनली भी शामिल हैं। इस श्रेणी में कुल 9 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

बेन स्टोक्स सूची से बाहर

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस बार कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल नहीं हैं। ECB ने उन्हें दो साल का कॉन्ट्रैक्ट देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इस साल गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इंग्लैंड की कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था टेस्ट और व्हाइट-बॉल, दोनों फॉर्मेट को कवर करती है। खिलाड़ियों का चयन पिछले एक साल के प्रदर्शन और आने वाले समय में अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने की संभावनाओं के आधार पर किया जाता है।

कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव

ECB ने राष्ट्रीय कोचिंग ढांचे में बदलावों की भी घोषणा की है। माइक यार्डी को एलीट नेशनल बैटिंग लीड और रिचर्ड डॉसन को एलीट नेशनल स्पिन बॉलिंग लीड की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रॉय कूली एलीट नेशनल पेस बॉलिंग लीड के पद पर बने रहेंगे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में यह भूमिका संभाली थी।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ डॉसन, मार्कस ट्रेस्कोथिक, जेम्स फोस्टर और एरिक सिमंस काम करेंगे। वहीं, ब्रेंडन मैकुलम के व्हाइट-बॉल कोचिंग स्टाफ में सारा टेलर, जीतन पटेल और टिम साउदी शामिल होंगे। केविन पीटरसन को मेंटर की भूमिका दी गई है।

ये कोचिंग टीमें इंग्लैंड के आगामी दौरों के लिए जिम्मेदारी संभालेंगी। इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट के लिए साउथ अफ्रीका और व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे

भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.