करौंदीकला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:सशक्त बालिका समृद्ध भारत का संदेश, सुरक्षित माहौल देने का लिया संकल्प


सुल्तानपुर में करौदीकला क्षेत्र के हरीपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सर्व प्रतिष्ठा फाउंडेशन की ओर से नन्हकू प्रजापति के घर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य संदेश ‘सशक्त बालिका–समृद्ध भारत’ रहा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की सदस्य अंजू प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अंजू प्रजापति ने कहा कि बालिकाएं समाज की मजबूत नींव हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बालिकाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की आयोजिका नीलम प्रजापति ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को इतना सक्षम बनाया जाना चाहिए कि वे अपने फैसले खुद ले सकें। इस दौरान बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कौशल विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सुलतानपुर के कई अधिकारी, ग्राम प्रधान मधुसूदन और राम लाल गुप्ता गुरु जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ‘बेटी है तो कल है’ के संदेश को साझा करते हुए बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए काम करने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *