रामपुर में रामलीला:श्रीराम ने तोड़ा शिवधनुष; लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन, शाम को राम बारात निकलेगी


आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में रविवार रात श्रीराम द्वारा शिवधनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों का अभिनय इतना सजीव था कि दर्शक त्रेतायुग के दृश्यों की अनुभूति कर रोमांचित हो उठे और पूरा मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला मंचन के दौरान जैसे ही भगवान राम ने शिवधनुष को भंग किया, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने अपनी जगह पर खड़े होकर तालियों और ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी नारों के साथ इस पल का स्वागत किया। रामलीला मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने सपरिवार पहुंचकर पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाए और धर्म व पराक्रम से भरपूर प्रसंगों का आनंद लिया। परशुराम-लक्ष्मण का संवाद धनुष भंग के बाद लक्ष्मण और परशुराम संवाद का प्रसंग मंचित किया गया। मुनि परशुराम के प्रचंड क्रोध और लक्ष्मण के तेजस्वी व ओजस्वी उत्तरों ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला में दर्शकों की निरंतर बढ़ती संख्या इसकी लोकप्रियता और नगरवासियों की प्रभु राम में अगाध आस्था का प्रमाण है। 6 बजे निकलेगी राम बारात आयोजन समिति ने विशेष सूचना देते हुए बताया कि सोमवार (आज) शाम 6:00 बजे ज्वाला नगर स्थित शिव मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। यह बारात नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। समिति ने सभी नगरवासियों से इस बारात में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव को और भव्य बनाने का आग्रह किया है। इनकी रही प्रमुख उपस्थिति इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डा. तेजवीर यादव, अनुज सक्सेना, त्रिभुवन पंडित, आशु गुप्ता, चितरंजन श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, मोहित मल्होत्रा, संजू शर्मा, संजीव दयाल सक्सेना, पीयूष कुमार, राजेश नायक, नवनीत सक्सेना, मक्खनलाल सैनी, दिनेश कश्यप सहित दर्जनों पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *