![]()
पीलीभीत में 11 अक्टूबर तक सरकारी धान खरीद शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों में गुस्सा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता स्वराज सिंह ने रविवार को बयान जारी कर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस बार किसानों का धान खरीदना ही नहीं चाहती। स्वराज सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें जल्द खरीद शुरू करने की मांग की गई थी, पर 11 अक्टूबर तक भी खरीद शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी का दावा करती है, लेकिन किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा।
प्रशासन की ढिलाई के विरोध में स्वराज सिंह ने 12 अक्टूबर को पूरनपुर गल्ला मंडी में प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों से सोमवार सुबह 11 बजे मंडी पहुंचने की अपील की। स्वराज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शन के दौरान धान खरीद पर कोई सही जवाब नहीं मिला, तो किसान NH-730 हाईवे जाम कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर किसान रेल भी रोकेंगे।
Source link
पीलीभीत में धान खरीद शुरू न होने पर भाकियू भड़की:12 अक्टूबर को पूरनपुर मंडी में प्रदर्शन, हाईवे और रेल जाम की चेतावनी दी