नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़:लखीमपुर-खीरी में देवी दरबार जयकारों से गूंजे, भक्तों ने लगाई लंबी कतारें


लखीमपुर खीरी में शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही रविवार को शहर में भक्तिमय माहौल बन गया। सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन संकटा देवी मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं। भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेककर सुख-शांति की कामना की। नवरात्र के पहले दिन संकटा देवी मंदिर में खास रौनक दिखी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही रही। श्रद्धालु कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। शहर के बंकटा देवी और शीतला देवी मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-पाठ शुरू हो गया। घंटे-घड़ियाल बजे और माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। नवरात्र की शुरुआत से ही शहर में भक्ति और उत्साह दिखा। मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने धार्मिक माहौल को खास बनाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *