आरएलडी की पूर्व प्रदेश सचिव अनीता चाहर ने छोड़ी पार्टी:जयंत सिंह को झटका, बोलीं- पार्टी में चल रहा शह-मात का खेल


किरावली में राष्ट्रीय लोक दल के अंदर सुलग रही अंदरूनी कलह की आग अब बेकाबू होकर ज्वालामुखी की तरह फट पड़ी है। पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश सचिव अनीता चाहर ने आरएलडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर संगठन की नींव हिला दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह को भेजकर पार्टी आलाकमान को सीधी चुनौती दे डाली है। जिससे आरएलडी महकमे में हड़कंप मच गया। पार्टी की रीढ़ कही जाने वाली ​अनीता चाहर ने अपने त्यागपत्र में पार्टी में मिली क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के लिए आभार तो जताया, लेकिन इसके साथ ही पार्टी के अंदर चल रहे शह-मात के खेल की पर्त भी उधेड़ कर रख दी। त्याग​पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि, पार्टी के भीतर लंबे समय से समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं की अनदेखी की जा रही है। जिले के संगठन में आपसी मतभेद और गुटबाजी चरम पर पहुँच चुकी है। साथ ही इस गिरते माहौल और अंदरूनी कलह को लेकर उन्होंने कई बार आलाकमान को आगाह किया, लेकिन उनकी बातों और विचारों को सिरे से अनसुना कर दिया गया। ​ अनीता चाहर के इस कड़े कदम और तीखे आरोपों के बाद से आरएलडी खेमे में हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहाँ विरोधी दल इस मुद्दे को लेकर आरएलडी पर हमलावर हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच भारी निराशा और बिखराव का माहौल बनता दिख रहा है। ​अब देखना यह होगा कि केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह इस अंदरूनी बगावत को कैसे शांत करते हैं या अनीता चाहर का यह इस्तीफा आरएलडी के लिए और बड़े नुकसान का सबब बनेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *