AWES National Basketball Championship | Prayagraj APS Kandrori Wins Title

प्रमोद यादव। प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय AWES नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कंदरोरी पंजाब की टीम ने आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन को 30-28 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। शनिवार (10 अक्टूबर) को प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। क्लेमेंट टाउन की टीम ने खिताब के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन कंदरोरी की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। कंदरोरी की टीम ने वेस्टर्न कमांड का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि सेंट्रल कमांड की क्लेमेंट टाउन टीम को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मैच में एपीएस हिसार, हरियाणा ने एपीएस खड़की, पुणे को 27-24 से हराया। इस जीत के साथ हिसार की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि खड़की की टीम चौथे स्थान पर रही।

पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में एपीएस कोलकाता ने एपीएस ओल्ड कैंट प्रयागराज को 15-11 से शिकस्त दी। कोलकाता की टीम पांचवें स्थान पर रही, जबकि मेजबान प्रयागराज की टीम को छठा स्थान मिला।

विजेता टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवनीत डागर ने चैंपियन टीम कंदरोरी, पंजाब को 40 हजार रुपये नकद और विजेता ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, उपविजेता क्लेमेंट टाउन की टीम को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले टूर्नामेंट के तीसरे दिन के खेलों का शुभारंभ स्कूल एसओ लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन राव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नीना शंकर और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। इवेंट कोऑर्डिनेटर जागृति गुप्ता के परिश्रम और उत्कृष्ट प्रबंधन की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

प्रतियोगिता की अंतिम वरीयता

  • प्रथम: एपीएस कंदरोरी, पंजाब (वेस्टर्न कमांड)
  • द्वितीय: एपीएस क्लेमेंट टाउन (सेंट्रल कमांड)
  • तृतीय: एपीएस हिसार, हरियाणा (साउथ वेस्टर्न कमांड)
  • चतुर्थ: एपीएस खड़की, पुणे (सदर्न कमांड)
  • पंचम: एपीएस कोलकाता (ईस्टर्न कमांड)
  • षष्ठम: एपीएस ओल्ड कैंट, प्रयागराज

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *