![]()
बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। रेलवे लाइन के पास से पकड़ा पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मालगोदाम रोड पर रेलवे लाइन के किनारे नेकपुर जाने वाले रास्ते से राकेश साहू (40) को पकड़ा। वह शांति विहार में नौ देवी मंदिर के पास का रहने वाला है। सुरक्षा के लिए तमंचा रखने की बात कही पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि वह तमंचा और कारतूस अपनी सुरक्षा के लिए रखता था। उसने यह हथियार किसी अनजान व्यक्ति से खरीदने की बात कही। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल पारस कुमार शामिल रहे।
Source link
बरेली में तमंचा और कारतूस के साथ एक अरेस्ट:सुरक्षा के लिए रखने का दावा, अनजान व्यक्ति से खरीदने की बात कही