Prayagraj FSDA Raid | Food Safety Samples Collected Before Navratri

प्रयागराज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में शारदीय नवरात्र और त्योहारी सीजन से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) को टीम ने छापेमारी करते हुए घी, पनीर और सिंघाड़ा आटे समेत 6 खाद्य पदार्थों सैंपल लिये हैं। डीएम प्रयागराज और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर FSDA की विशेष टीम ने करछना और नैनी क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर यह औचक कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नैनी क्षेत्र में एक डेयरी से घी का 01 नमूना संदेह के आधार पर लिया। इसके अलावा, करछना और नैनी क्षेत्र की विभिन्न किराना दुकानों से नवरात्र में बहुतायत में इस्तेमाल होने वाले मूंगफली और सिंघाड़ा आटा के नमूने संकलित किए गए।

पंजाबी ढाबा नैनी से खाद्य लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित मिला तथा पानी की जाँच रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण पत्र और फूड हैंडलर्स के मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए। हालांकि, गुणवत्ता संदेह के आधार पर ‘फ्राई अरहर दाल’ का 01 नमूना लिया गया। साथ ही, FBO (फूड बिजनेस ऑपरेटर) और समस्त स्टाफ को साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव के कड़े निर्देश दिए गए।

आकाश होटल छिवकी पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यहाँ से पनीर का 01 विधिक नमूना संग्रहित किया।

अमित मिल्क फूड प्रोडक्ट सहसों, फूलपुर से भी गुणवत्ता की जांच के लिए घी का 01 विधिक नमूना लिया गया।

एम मार्ट कोटवा, झूँसी से त्योहारी मांग को देखते हुए यहाँ से सिंघाड़ा आटा का 01 विधिक नमूना संदेह के आधार पर जब्त किया गया।

प्रयोगशाला भेजे गए नमूने, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि मौके से संकलित किए गए सभी 06 नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और मिलावटखोरी के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *