Wasim Jaffer Statement On Yashasvi Jaiswal Wicketkeeping Practice

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। जायसवाल 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे मजाक बताते हुए कहा- ‘जायसवाल भारतीय व्हाइट-बॉल टीम में जगह बनाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के बजाय अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए।’

जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में भारत के रेगुलर ओपनर हैं। हालांकि, वनडे और टी-20 टीम की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की नहीं है। वनडे में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं। वहीं टी-20 में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी हैं।

जाफर बोले- विकेटकीपिंग आसान नहीं, बचपन से प्रैक्टिस जरूरी

जाफर ने कहा कि जायसवाल के विकेटकीपिंग सीखने की खबर सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा- ‘अगर आपने बचपन से विकेटकीपिंग नहीं की है, तो यह बहुत मुश्किल है। इसमें काफी मेहनत लगती है। अगर वह विकेटकीपिंग शुरू भी करते हैं, तो उनके लिए जगह कहां है?’

जाफर ने कहा कि ईशान किशन, संजू सैमसन और ऋषभ पंत जैसे विकेटकीपर पहले से मौजूद हैं। उनके मुताबिक, जायसवाल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जगह बनाने के लिए विकेटकीपिंग का विकल्प तलाश रहे होंगे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करना काफी मुश्किल है।

जायसवाल ने प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की

यशस्वी ने रणजी ट्रॉफी से पहले एक प्रैक्टिस मैच में 10 ओवर विकेटकीपिंग की। वे अपने खेल में नई स्किल जोड़ने पर काम करते दिखे। यशस्वी रणजी ट्रॉफी में 11 अक्टूबर को मुंबई के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

जायसवाल के विकेटकीपिंग पर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा था- ‘यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है। वे मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनका यही लक्ष्य है, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।’ इसकी पूरी खबर पढ़ें…

जायसवाल रणजी ट्रॉफी से पहले प्रैक्टिस मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आए।

जायसवाल रणजी ट्रॉफी से पहले प्रैक्टिस मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आए।

जाफर ने रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाए

जाफर घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में 12 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वे रणजी में मुंबई और विदर्भ के लिए खेलते थे। जाफर रणजी में 150 से ज्यादा मैच खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 40 शतक का रिकॉर्ड भी जाफर के ही नाम है।

जाफर ने रणजी में 40 शतक लगाए हैं।

जाफर ने रणजी में 40 शतक लगाए हैं।

—————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गंभीर ने हफ्ते में दूसरी बार पिच पर सवाल उठाया:कहा- बॉलर्स के करियर दांव पर, बैट और बॉल पर बैलेंस जरूरी

हेड कोच गौतम गंभीर ने 8 दिन में दूसरी बार भारतीय फ्लैट पिचों पर सवाल उठाया है। शुक्रवार रात को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 250 रन बनाने के बावजूद दूसरा टी-20 हार गई। इस मैच में 500 से ज्यादा रन बने। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.