![]()
हैरिंग्टनगंज के पलिया चौराहा स्थित श्री नवदुर्गा पूजा समिति के पंडाल को हटाने के लिए बिजली विभाग ने नोटिस जारी किया है। 9 अक्टूबर को जारी इस नोटिस में विभाग ने पंडाल के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 केवी, 33 केवी हाईटेंशन लाइन और एलटी लाइन से गंभीर दुर्घटना की आशंका जताते हुए, पंडाल व तोरण द्वार को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। ऐन वक्त पर नोटिस मिलने से पूजा समिति के सदस्यों में भारी नाराजगी है। कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह का कहना है कि पंडाल निर्माण शुरू होने पर ही विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। समिति सदस्यों के मुताबिक, पंडाल तैयार करने में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस समस्या का जल्द कोई उचित समाधान नहीं निकाला, तो वे मां दुर्गा की प्रतिमा नहीं लाएंगे और न ही पूजा स्थापित करेंगे।
Source link
दुर्गा पूजा पंडाल को हटाने का नोटिस:बिजली विभाग ने जारी किया, कमेटी अध्यक्ष बोले- 'लाखों खर्च हुए, अब आदेश क्यों'