![]()
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार दोपहर 12 बजे को पार्टी के संरक्षक और ‘धरतीपुत्र’ के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा और पूर्ण सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से पहुंचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार दोपहर 12 बजे हवन-पूजन के साथ हुई, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और पार्टी की मजबूती के लिए प्रार्थना की। हवन के पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षशील जीवन, उनके राजनीतिक सफर और शोषितों, वंचितों व पिछड़ों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे करोड़ों देशवासियों के मसीहा और गरीबों की मजबूत आवाज थे। गोष्ठी के उपरांत समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन और कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी में जिला अध्यक्ष मतलूब अली के साथ-साथ हाजी अख्तर, प्रेमवीर यादव, अमित त्यागी, गजराज नगर, पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, जिला महासचिव कृष्ण पाल यादव, समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, पूर्व जिला महासचिव बादल यादव, संजीव सिरोही, भारत सिंह, कासिम प्रधान, फिरे सिंह प्रजापति और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा सहित कई प्रमुख समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई:सपा कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, हवन-पूजन भी हुआ