![]()
एटा में आवागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों बाइक से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दो किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिरोजाबाद के करन कश्यप (15), सुमित कश्यप (17) और एटा के आशु के रूप में हुई है। करन और सुमित मौसेरे भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों किशोर बाइक से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। देर रात आवागढ़ थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
दो किशोरों ने मौके पर तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो किशोरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।गंभीर रूप से घायल किशोर को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
Source link
एटा में अज्ञात वाहन ने तीन किशोरों को रौंदा:श्राद्ध में शामिल होने आ रहे थे, दो की मौके पर मौत; तीसरे ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम