बाराबंकी में तेंदुए की दहशत, वन विभाग के हाथ खाली:शरीफाबाद गांव में बच्चों की सुरक्षा पर खतरा; अभिभावक छोड़ने जा रहे स्कूल


बाराबंकी के शरीफाबाद गांव में दो महीने से तेंदुए की दहशत है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वन विभाग अब तक पकड़ नहीं पाया है। ग्रामीण रामजीत कश्यप ने सोमवार को खेत में फसल काटते समय तेंदुए को देखा और उसका वीडियो बनाया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले दी गई सूचनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। शरीफाबाद कंपोजिट विद्यालय में 201 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक एहतशाम अहमद के मुताबिक, तेंदुए के डर से बच्चों की हाजिरी पर असर पड़ रहा है। शिक्षक उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शिक्षक दुर्गेश कुमार ने बच्चों को समूह में या बड़े के साथ स्कूल आने की सलाह दी है। वन विभाग की टीम तीन दिनों से जंगल और खेतों में तलाश कर रही है। गोमती किनारे करीब डेढ़ हजार हेक्टेयर जंगल तेंदुए का ठिकाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *