![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के चयन के लिए शुक्रवार को प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में ट्रायल किया गया। इसमें करीब 190 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल में करीब 120 पुरुष और 70 महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसके आधार पर योग्य खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। पहले फिटनेस टेस्ट, फिर लगेगा कैंप लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अजय कुमार आर्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को पहले फिटनेस टेस्ट के लिए चुना जाएगा। इसके बाद उनका प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। कबड्डी क्लब की अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा राज ने बताया कि ट्रायल का उद्देश्य अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत टीम तैयार करना है। चयनित खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय में कबड्डी टीमों का ट्रायल:पुरुष और महिला टीमों के चयन के लिए 190 खिलाड़ियों ने दिखाया दम