![]()
राहुल गांधी आज चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के छठे कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर के बाद यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है। ‘यूथ इन इंडिया 2022’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत में 15 से 29 साल के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं। जिन पर राहुल का फोकस रहेगा। राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। शाम 4:30 बजे शुरू होगा। इसमें शामिल होने के लिए क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले पांच कार्यक्रमों में करीब 1.54 लाख लोग शामिल हुए थे। एक दिन बाद तमिलनाडु में ही PM मोदी का प्रोग्राम राहुल का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है। मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु जाएंगे। उनके कार्यक्रम में चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के कॉरिडोर-4 का उद्घाटन भी शामिल है।
Source link
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' की दक्षिण में एंट्री:चेन्नई में छठवां कार्यक्रम, दक्षिण भारत में 15-29 साल के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस