![]()
हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 9 अक्टूबर 2026 को छापेमारी की। इस दौरान ददायरा स्थित एक डेयरी से खोया, दूध, पनीर और घी के नमूने लिए गए। स्वर्ग आश्रम रोड पर एक प्रतिष्ठान में लगभग दो क्विंटल कच्चा चाप नष्ट कराया गया। विभाग के अनुसार, यह चाप अस्वच्छ हालात में तैयार किया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये थी। इस प्रतिष्ठान को बंद भी करा दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी के निर्देशों पर हुई। सहायक आयुक्त चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार, सहरिश सादात शामिल थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Source link
हापुड़ में खाद्य विभाग ने 2 क्विंटल कच्चा चाप नष्ट:अस्वच्छ हालात में बन रहा था चाप, प्रतिष्ठान बंद; डेयरी से नमूने भी लिए