![]()
देवरिया जिले में कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार सुबह छह बजे अभियान चलाया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मुस्टोली और कोइरीपट्टी गांव में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब, 300 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एक मामले में शराब बिकवाने का आरोपी उमेश राजभर मौके से फरार हो गया। विभाग ने लोगों को कच्ची शराब के नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। जिले में कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने शुक्रवार की सुबह छह बजे बजे अभियान चलाया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मुस्टोली और कोइरीपट्टी गांव में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब, 300 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। एक मामले में शराब बिकवाने का आरोपित मौके से फरार हो गया। तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मस्जिदिया उत्तर पट्टी बड़ी मुस्टोली में दबिश दी। यहां से 45 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान भोला मंडल (30), मार्कण्डेय मंडल (36), सूरज मंडल (22), रीमा मंडल (32) और गायत्री मंडल (25) के रूप में हुई है। । मौके से 300 किलोग्राम लहन और शराब बनाने के उपकरण भी मिले। दूसरी कार्रवाई में आबकारी टीम ने कोइरीपट्टी गांव में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अखिलेश गुप्ता (40) और अनीता देवी को गिरफ्तार किया। आबकारी विभाग के अनुसार, शराब बिकवाने का मुख्य आरोपित उमेश राजभर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपितों और फरार उमेश राजभर के खिलाफ बघौचघाट थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। नुकसान के प्रति जागरूक कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
Source link
कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 7 गिरफ्तार:देवरिया में 65 लीटर कच्ची शराब, 300 किलो लहन और उपकरण जब्त