सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 72,300 पर पहुंचा:निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी


शेयर बाजार में आज यानी 9 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 72,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की तेजी है, ये 22,450 के पार पहुंच गया है। आईटी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। शेयर बाजार में तेजी की 3 वजहें… 1. ट्रम्प का मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर हमला न करने का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ किया है कि 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करेगा। दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक चल रही है। मध्य पूर्व में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। 2. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ट्रम्प के बयान के बाद कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है। ब्रेंट क्रूड गिरकर 103 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है, जबकि WTI क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया है। कच्चा तेल सस्ता होना भारत जैसे आयातक देश के लिए पॉजिटिव है। 3. रुपया 23 पैसे मजबूत हुआ RBI के संभावित दखल से शुरुआती कारोबार में रुपया 23 पैसे सुधरकर 96.65 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतें काबू में रहने से भारतीय रुपए की स्थिति में सुधार दिख रहा है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है। तिमाही नतीजों से TCS का शेयर 5% चढ़ा TCS के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद आज शुक्रवार 9 अक्टूबर को इसके शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी है। ये आज 2170 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने 12 रुपए प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। दूसरी तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% बढ़कर 13,884 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 12,075 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। गुरुवार को FIIs ने करीब 13 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 30 दिन में ये करीब 82,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं। नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार नोट: हंगल डे के मौके पर आज, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को कोरिया स्टॉक एक्सचेंज बंद है। अमेरिकी बाजार में 8 अक्टूबर को मिला जुला कारोबार रहा कल बाजार 1000 अंक से ज्यादा गिरकर बंद हुआ था

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *