जौनपुर में चलाया स्वच्छता अभियान:रामघाट पर की साफ-सफाई, लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक


लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब जौनपुर ‘गोमती’ की ओर से रामघाट स्थित क्लब की स्थायी परियोजना पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आम जनमानस में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर घाट परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। सदस्यों ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि एक स्वच्छ समाज केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही बन सकता है। क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ने बताया कि लायंस क्लब ‘गोमती’ सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और यह स्वच्छता अभियान इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। वहीं, सचिव नवीन मिश्रा ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन की स्थायी आदत बननी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने और सार्वजनिक स्थलों को हमेशा साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *