![]()
प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर गैंग लीडर अजय सिंह उर्फ टक्कू और गैंग सदस्य संतोष सिंह की कुल 1 करोड़ 82 लाख 98 हजार 213 रुपए कीमत की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में अजय सिंह उर्फ टक्कू निवासी ग्राम चरैया और संतोष सिंह निवासी ग्राम बीबीपुर बारडीह, थाना पट्टी की संपत्तियां कुर्क की गईं। अजय सिंह पर पांच, संतोष पर आठ मुकदमे पुलिस के अनुसार, अजय सिंह वर्ष 2015 से अपराध जगत में सक्रिय है। उसके खिलाफ पट्टी थाने और कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, बलवा और मारपीट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, संतोष सिंह वर्ष 2006 से अपराध में सक्रिय बताया गया है। उसके खिलाफ पट्टी थाने में गैंगस्टर एक्ट, जुआ अधिनियम, बलवा और मारपीट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। अजय सिंह की ये संपत्तियां कुर्क पुलिस के मुताबिक, अजय सिंह उर्फ टक्कू की ग्राम पट्टीखास स्थित 56 हजार रुपये कीमत की आवासीय भूमि, 18 लाख 32 हजार रुपये की भूमि और 70 लाख 77 हजार रुपये कीमत की वाणिज्यिक भूमि कुर्क की गई है। इसके अलावा उसकी TVS रैडॉन मोटरसाइकिल, बैंक ऑफ बड़ौदा की पट्टी शाखा में जमा 65,705 रुपये और भारतीय स्टेट बैंक की पट्टी शाखा में जमा 3,17,008 रुपये भी कार्रवाई के दायरे में हैं। संतोष सिंह की भूमि भी कुर्क संतोष सिंह की ग्राम पट्टीखास स्थित 18 लाख 32 हजार रुपये कीमत की आवासीय भूमि और 70 लाख 77 हजार रुपये कीमत की वाणिज्यिक भूमि कुर्क की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की चल-अचल संपत्तियों की कुल कीमत 1,82,98,213 रुपये है।
Source link
प्रतापगढ़ में गैंगस्टर के तहत 1.82 करोड़ की संपत्ति कुर्क:गैंग लीडर अजय सिंह उर्फ टक्कू और सदस्य संतोष सिंह पर कार्रवाई