चित्रकूट में अमावस्या पर 36 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री:11 अक्टूबर से अगले 30 दिन तक भी लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान


चित्रकूट में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्वी नगर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह प्रतिबंध 9 अक्टूबर सुबह 5:30 बजे से 10 अक्टूबर की आधी रात 12 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी और जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी। अमावस्या के बाद भी यातायात सुचारु रखने के लिए 11 अक्टूबर से अगले 30 दिनों तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी। इसके लिए नगर के पांच प्रमुख प्रवेश मार्गों पर अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। पांच मार्गों पर अलग-अलग समय तय राजापुर मार्ग: लोढ़वारा मोड़ पर सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रयागराज रोड: रेहुटिया रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री रहेगी। मानिकपुर रोड: खोह पुलिस लाइन तिराहे पर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सोनेपुर-सतना रोड: शेषनपुरवा मोड़ पर सुबह 5:30 बजे से रात 10:30 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। बांदा रोड: बेड़ी पुलिया के पास सुबह 5:30 बजे से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। बैरियर पार करने वाले वाहनों को समय से निकलना होगा। निर्धारित समय पर नो एंट्री बैरियर पार कर चुके वाहनों को सुबह 6 बजे तक संबंधित क्षेत्र से बाहर निकलना होगा। शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों या जुलूस के कारण जरूरत पड़ने पर नो एंट्री के समय में बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन का उद्देश्य अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जाम और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कम करना है। वाहन चालकों से निर्धारित समय और मार्गों का पालन करने की अपील की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *