![]()
बदायूं में गुरुवार रात करीब 8 बजे पेट्रोल पंप पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। पत्नी ने पति को धक्का दिया। पति भी पत्नी को मारने के लिए आगे आया। वहां मौजूद लोगों और परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। दोनों के बीच हंगामा का वीडियो भी सामने आया है। पति ने पत्नी पर पीटने का आरोप लगाया। कहा- वह मेरा लैपटॉप बैग लेकर चली गई। उसमें 50 हजार रुपए थे। पुलिस ने कहा है- शिकायत और वीडिया के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। पेट्रोल पंप पर शुरू हुआ विवाद शहर में दास डिग्री कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप है। पंजाबी कॉलोनी निवासी अभिषेक साहू ने बताया- वह पेश से एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) हैं। उनके मुताबिक, शहर की रहने वाली युवती से रिलेशनशिप के बाद दोनों ने साल 2026 में शादी की थी। अभिषेक के मुताबिक परिवार के लोगों ने दोनों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद वे पंजाबी कॉलोनी में रहने लगे। कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला लिय। पत्नी पर लोगों के साथ पहुंचकर मारपीट का आरोप अभिषेक ने बताया- गुरुवार शाम वह ड्यूटी से लौटते समय पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल डलवा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचीं। उसने आते ही मारपीट शुरू कर दी। मेरा लैपटॉप बैग छीन लिया गया। अभिषेक का कहना है कि बैग में 50 हजार रुपए रखे थे। खींचतान का वीडियो वायरल हंगामे के दौरान पेट्रोल पंप पर भीड़ लग गई। पति-पत्नी में धक्का-मुक्की और खींचतान का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला धक्का देते हुए दिखाई दे रही है। कुछ लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच अभिषेक ने बताया- उनकी पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दी थी। पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह की जानकारी जुटा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस वीडियो और दोनों पक्षों की बात के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ——————– यह खबर भी पढ़ें… 1 नंबर से रह गया था, अबकी वर्दी पक्की है:9 चक्कर लगाकर मैदान में गिरा फिर नहीं उठा, शामली में शव से लिपटकर रोए पिता गाजियाबाद में PAC की भर्ती दौड़ में शामली के 23 साल के विवेक कुमार को अचानक सीने में दर्द हुआ। वह ग्रााउंड में पोल पकड़कर कुछ देर सीना दबाए खड़ा रहा, फिर गिर गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। घटना मंगलवार (6 अक्टूबर) दोपहर 1 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
बदायूं में पति-पत्नी में बीच सड़क मारपीट, VIDEO:पति बोला- मेरा लैपटॉप बैग छीना; उसमें 50 हजार रुपए थे