![]()
रायबरेली में श्री श्यामा टुबैको इंडस्ट्रीज के कई ठिकानों पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा है। लखनऊ से आई टीम चार से ज्यादा जगहों पर कार्रवाई कर रही है। टीम फैक्ट्री, गोदाम और ऑफिस समेत कई ठिकानों की जांच कर रही है। इसमें बस्ती के बीच चल रही एक फैक्ट्री भी शामिल है। अधिकारी श्री श्यामा के अन्य प्रोडक्ट्स की जीएसटी खंगाल रहे हैं। कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर जांच-पड़ताल की जा रही है। शहर के छोटी बाजार, मछली मंडी और गुरुनानक नगर में भी छापेमारी जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी विभाग उन संस्थानों पर नजर रखे हुए था, जो कम जीएसटी जमा कर रहे थे, जबकि उनका टर्नओवर 70% से अधिक बताया जा रहा है। लखनऊ की टीम ने छापेमारी के दौरान सभी संस्थाओं के जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर हार्ड डिस्क अपने कब्जे में लिए हैं। स्थानीय जीएसटी अधिकारियों को इस कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी।
Source link
श्री श्यामा टुबैको इंडस्ट्रीज पर GST का छापा:रायबरेली पहुंची लखनऊ की टीम, फैक्ट्री-गोदाम और ऑफिस समेत 4 ठिकानों पर की कार्रवाई