![]()
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रयागराज मंडल में सीनियर महिला हॉकी, सीनियर पुरुष कुश्ती, सबजूनियर बालक हॉकी और सबजूनियर बालक-बालिका टेबल-टेनिस के जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से खिलाड़ियों के लिए ट्रायल की तारीख, समय और स्थल जारी कर दिए गए हैं। सीनियर महिला हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 8 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल इसी दिन दोपहर 3:30 बजे होगा। दोनों ट्रायल मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होंगे। सीनियर पुरुष कुश्ती के खिलाड़ियों का जिला स्तरीय ट्रायल 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे कराया गया है। इसका मंडल स्तरीय ट्रायल 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसका स्थल भी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम रहेगा। सबजूनियर बालक हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल उसी दिन दोपहर 3 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। सबजूनियर बालक-बालिका टेबल-टेनिस के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कराया गया। मंडल स्तरीय ट्रायल 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा। इसके लिए अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, प्रयागराज को स्थल बनाया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। सीनियर महिला हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर तक अलीगढ़, सीनियर पुरुष कुश्ती 13 से 15 अक्टूबर तक मिर्जापुर, सबजूनियर बालक हॉकी 12 से 17 अक्टूबर तक इटावा और सबजूनियर बालक-बालिका टेबल-टेनिस 11 से 13 अक्टूबर तक प्रयागराज में प्रस्तावित है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार सबजूनियर बालक हॉकी खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं सबजूनियर बालक-बालिका टेबल-टेनिस खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 या उसके बाद की होनी चाहिए। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा।
Source link
प्रयागराज में हॉकी, कुश्ती और टेबल-टेनिस ट्रायल की तारीखें जारी:राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडल स्तर पर होंगे चयन