![]()
कन्नौज के खाड़ेदेवर गांव में पिछले 22 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पानी न मिलने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। नाराज ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जल निगम और प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। गांव की पानी की टंकी शोपीस बनी हुई है। भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि सुबह से शाम तक पानी की तलाश में ही समय निकल जाता है। बच्चों के स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मोटर ठीक कराकर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
Source link
कन्नौज में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन:22 दिन से टंकी बंद, ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी