तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला:मौके पर मौत, हाथरस में तालाब ओवरब्रिज पर हादसा


हाथरस जिले के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की देर रात रामबाग इंटर कॉलेज के सामने ओवरब्रिज पर हुई। मृतक की पहचान सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव परसौरा निवासी सुनील (28) पुत्र रामरूप के रूप में हुई है। सुनील अपनी ससुराल मोहल्ला खंदारी गढ़ी, हाथरस आया हुआ था और ससुराल से यह कह कर निकाला था कि वह फिर वापस रात को लौट कर आएगा। बिल्डिंग बनाने का ठेकेदारी का काम करता उसकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। सुनील बिल्डिंग बनाने का ठेकेदारी का काम करता था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सुनील के परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ससुर ने बताया कि सुनील के साथ एक अन्य युवक भी था, जो दुर्घटना के बाद सामने नहीं आया। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *