![]()
एटा के सैनिक पड़ाव मैदान में मंगलवार देर रात रामलीला शुरू हुई। अपर जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह ने हवन-पूजन कर उद्घाटन किया। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य और पूर्व सांसद कैलाश राजपूत ने भी दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष बृज भूषण पांडे, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर गिरी, पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता और पंकज गुप्ता ने मंच पर बैठे गणेश, श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के रूपों की आरती उतारी। पहले दिन नारद मोह और रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि कैसे भगवान विष्णु ने नारद जी का मोह भंग किया। रावण के जन्म, तपस्या और ब्रह्मा जी से वरदान के प्रसंग को भी दर्शाया गया। मैदान में प्रदर्शनी, बच्चों के झूले और खरीदारी की दुकानें भी लगी हैं। कमेटी ने बताया कि 7 अक्टूबर को श्रीराम जन्म और शंकर कौशल्या संवाद लीला का मंचन होगा। ज्ञान प्रकाश रामलीला मंडल के आयोजक पंडित मथुरा प्रसाद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण व मुकुट पूजन किया।
Source link
एटा में रामलीला शुरू, ADM ने किया उद्घाटन:नारद मोह और रावण जन्म लीला का मंचन, प्रदर्शनी और झूले भी लगे